जानिए सफेद कद्दू के क्या है फायदे
सफेद कद्दू जिसे (कुम्हेड़ा) भी कहते हैं। उत्तर भारत में इससे पेठा और अन्य मिठाईयां बनाई जाती हैं। तथा दक्षिण भारत में इसका प्रयोग सब्जी व अन्य व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। सफेद पेठा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ई, बी 6, विटामिन सी, आयरन, पौटेशियम, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं।
कद्दू कई तरह के रोगों में लाभकारी है इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए जिन लोगों को शरीर में अधिक गर्मी रहती है या शरीर में जलन महसूस होती है उनको सफेद पेठे का जूस पीना चाहिए।
यह त्वचा रोग के लिए भी बहुत लाभकारी है क्योंकि अधिकतर त्वचा रोग शरीर में पित्त बढ़ने के कारण होते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पित्त दोष को खत्म कर देता है। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा संबंधी रोगों में लाभ होता है। बवासीर अल्सर में भी सफेद पेठे का जूस फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को सर्दी जुकाम की समस्या रहती है उनको कद्दू का जूस नहीं पीना चाहिए।
सफेद पेठे का जूस बनाने का तरीका-
सबसे पहले पेठे को धोकर छील लें।
अब इसके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
मिक्सी में कद्दू को बारीक पीस लें
अब छलनी की सहायता से जूस को छान लें।
जूस में थोड़ा सा नमक मिलाकर तुरंत पियें