जानिए 20 लाख पैकेज वाले लोग यह क्यों कहते हैं कि ‘बैंगलोर महंगा है’?

अजी २० हजार तनख्वाह वाले भी यही कहते है। देखिए बैंगलोर ही नहीं, बड़े शहर महंगे हैं पर बैंगलोर काफी महंगा है। अब महंगा कैसे, ये बताते हैं।

दिल्ली में सफ़र सस्ता है , खाना सस्ता है। हैदराबाद में घर सस्ते है। मुंबई में खाना और सफर सस्ता है। चेन्नई में सफ़र और घर सस्ते है। अब आप बैंगलोर के सुनिए। घर महंगे है, खाना महंगा है, सफर भी महंगा है, डीजल पेट्रोल महंगा है बाकी शहर से। ना किराए का घर सस्ता है और ना खरीदा हुआ। बैंगलोर के लोग ने चाय और समोसे की कीमत भी इतनी बढ़ा दी है कि अलग अलग जगह अलग अलग रेट है।

अगर आपका पैकेज २० लाख है। तो आप कम से कम १० साल से काम कर रहे होगे। आपकी शादी होगी और बच्चे होंगे। सिर्फ किराया २२ हजार होगा या किश्त होगी तो ५० हजार के ऊपर की होगी। फिर घर खर्च, राशन पानी। बिजली का बिल। कुल मिला के १० हजार मुश्किल से बचता है। ये मेरे कई दोस्त के हालात है। अगर आप इकलौते कमाते है तो आपके ज़्यादा पैकेज का कोई भी मतलब नहीं। आपको एक सोशल स्टेटस भी मेनटेन कर ना होता है।

और आपको बताते है कि बैंगलोर मेरा पसंदीदा शहर क्यों है। बैंगलोर में १२ महीने एक जैसा मौसम रहता है, इससे जीवन जीने के वर्ष बढ़ जाते है। यहां जो भी नौकरी करना चाहता है, उसको नौकरी मिल जाती है। मतलब महंगाई का रोना रोने से अच्छा है कि काम किया जाय। खाना महंगा है पर आपको स्वाद और वैरायटी भरपूर है। ताज़ी सब्जियां सालभर मिलती हैं। पूरे भारत के लोग प्यार से एक साथ रहते हैं। मुझे बैंगलोर से प्यार है। ये मेरा शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *