जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो करें इन 4 चीजों का महादान

हिन्दू धर्म में दान की महिमा के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। ये भी कहा गया है कि दान करने से धन बढता है। ऐसा माना जाता है कि हम जो कुछ दान करते हैं तो ईश्वर हमे उसका दोगुना वापस कर देता है। आज हम ऐसे 4 दान के बारे में बात करेंगे जिसे करने से महादान के बराबर पुण्य मिलता है।

गाय का दान:
पुराणों के अनुसार गाय का दान, महादान की श्रेणी में आता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय का दान करने वाला मनुष्य सीधे स्वर्ग को जाता है। अगर गाय किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान की जाए तो उसका पुण्य कई गुना बढ जाता है।

विद्या का दान:
जो ज्ञानी पुरूष होते हैं वो विद्या का दान करते हैं। अगर आप विद्वान हैं तो लोगों को निशुल्क शिक्षा देकर उनके विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। आपके द्वारा दी गई विद्या से वो सही राह पर चलते हैं और जीवन में कुछ अच्छा कर के दिखाते हैं तो यह आपके लिए गर्व की बात होगी। इसके अलावा ऐसे मनुष्य पर भगवान की भी कृपा बनी रहती है।

धन का दान:
आजकल धन का दान करना आम बात हो गया है लेकिन धन का दान करने वाले व्यक्ति को यह दान इस तरह से करना चाहिए कि उसके घर वालों को भी इसका पता न चले। बहुत से पैसे वाले लोग अस्पताल, स्कूल या मंदिर बनवाने के लिए पैसे से मदद करते हैं तो कुछ लोग स्कूल या अस्पताल बनवाने के लिए भूमि का दान भी करते हैं। इसे भी शास्त्रों में महादान बताया गया है। इससे जिन्दगी में कभी भी व्यक्ति को असफलता का सामना नही करना पड़ता है।

खाना-पानी का दान
अगर किसी भूखे व्यक्ति को आप खाना खिलाते हैं तो आपको सभी सुखों की प्राप्ति होती है और अगर पानी का दान करते हैं या फिर किसी को पानी पिलाते हैं तो इससे सभी पुराने पाप धुल जाते हैं और पुण्य में बढोतरी होती है। मन शांत होने लगता है और सभी देवी-देवताओं की भी कृपा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *