ड्रग्स कनेक्शन: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, इन सशर्तों को करना होगा पूरा, भाई शोविक जेल में रहेंगे
ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सर्शत
जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका
खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने
रिजेक्ट की। बता दें, रिया चक्रवर्ती पूरा एक महीना जेल में बंद रही है।
जिसके बाद आज उन्हें रिहा किया जा रहा है।
लेकिन इसके साथ ही
उन्हें कुछ जरुरी शर्ते पूरी करना होगी। रिया चक्रवर्ती को जमानत के
लिए कम से कम एक लाख रुपए का बॉन्ड देना होगा। साथ ही अपना
पासपोर्ट भी जमा करवाना होगा।
वह अभी देश से बाहर नहीं जा
सकेंगी। यदि उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करने जाना पड़ा तो उन्हें इसके
लिए इजाजत लेनी होगी। वहीं बेल मिलने के दस दिन बाद पास के
पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी।
दरअसल, 11 सितंबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने इन पांचों की
जमानत याचिका को खारिज किया था। इसके बाद सभी ने बॉम्बे
हाईकोर्ट का रुख किया था। 29 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी
की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा था। बता दें, रिया को
एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह
राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। रिया
और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।