दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर क्यों प्रसिद्ध है?
दिल्ली का जन्तर मन्तर एक खगोलीय वेधशाला है। इसका निर्माण महाराज जयसिंह द्रितीय ने 1724 में करवाया था। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है|
दिल्ली का जंतर-मंतर समरकंद की वेधशाला से प्रेरित है। मोहम्मद शाह के शासन काल में हिन्दु और मुस्लिम खगोलशास्त्रियों में ग्रहों की स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसे खत्म करने के लिए जय सिंह ने जंतर-मंतर का निर्माण करवाया।