दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, 90 साल की महिला के साथ बलात्कार

दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली
घटना सामने आई है। यहां सोमवार को एक 33 साल के शख्स ने 90
साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला के विरोध करने पर
उनके साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया गया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला के अनुसार शाम करीब 5 बजे वह
अपने घर के बाहर दूध वाले का इंतजार कर रही थीं।

उसी वक्त एक
अनजान व्यक्ति ने उन्हें आकर कहा कि दूध वाला आज नहीं आया है
और वो उन्हें दूध वाले के पास ले जाएगा। बुजुर्ग महिला उस शख्स के
साथ रेवला खानपुर फार्म जा पहुंची. वहां वो शख्स एक वहशी दरिंदा
बन गया। उसने महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। जब
महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट
भी की।

पीड़ित महिला ने आरोपी से कहा कि वो उसकी दादी के उम्र
की हैं, पर उसने उनकी एक न सुनी। महिला की चीख-पुकार सुनकर
गांव के कुछ लोग मदद के लिए मौके पर जा पहुंचे और आरोपी को
धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *