दुनियाभर में सबसे अधिक शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का है?

ताकतवार पासपोर्ट का मतलब है कि आप कितने अधिक देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। इस सुविधा को वीजा ऑन अराइवल कहते हैं। इस सुविधा के तहत आपको संबंधित देश के लिए उड़ान भरते समय अलग से वीजा लेकर चलने की जरूरत नहीं होती, बल्कि पहुंचने पर संबंधित देश वीजा मुहैया कराता है।

हाल ही में अमेरिकी फर्म हेन्ले की ओर से जारी ग्लोबल पासपोर्ट रैकिंग में जापान के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बताया गया है। जबकि भारत का पासपोर्ट 81वें नंबर पर है।

इस रैंकिंग के आने के बाद सिंगापुर को पछाड़ते हुए जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट बन गया है। जापान दुनिया में सबसे अधिक देशों में बिना वीजा के प्रवेश दिलाता है।

जापानी पासपोर्ट दुनिया के 190 देशों में वीजा-फ्री एंट्री दिलाने में मान्य हो गया है। बीते साल सिंगापुर इस लिस्ट में शीर्ष पर था। सिंगापुर के पासपोर्ट पर बिना पूर्व वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *