दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है? जानिए

आप सभी ने टीवी पर एनाकोंडा सांप तो देखा ही होगा जो इतने विशाल होते हैं की किसी बकरी या हिरण को भी आसानी से निगल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की डायनासोर के काल एनाकोंडा से भी बड़े सांप हुआ करते थे.

जिन्हें टाइटेनोबोआ सांप के नाम से जाना जाता था। हांलाकि वैज्ञानिकों का मानना हैं की अमेजन नदी में आज भी टाइटेनोबोआ Titanoboa सांप जिंदा हैं। टाइटेनोबोआ को धरती पर मौजूद अब तक का सबसे बड़ा सांप माना जाता है और इसी वजह से इन्हें ‘मॉन्सटर (दैत्य) स्नेक’ भी कहा जाता है।

वैसे तो यह माना जाता है कि डायनासोर काल के सभी विशाल जीव-जंतु 6। 6 करोड़ साल पहले धरती पर उल्कापिंड गिरने की वजह से मारे गए थे, लेकिन साल 2018 में अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने ये दावा कर सबको चौंका दिया था कि टाइटेनोबोआ सांप आज भी जिंदा हैं। यह इतना बड़ा है कि किसी बड़े मगरमच्छ को भी निगल सकता है।

दरअसल, टाइटेनोबोआ को भी डायनासोर के साथ ही विलुप्त मान लिया गया था, लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी नदी ‘अमेजन नदी’ में ये दैत्यरूपी जीव आज भी रह रहा है। माना जाता है कि यह सांप करीब 50 फीट लंबा और चार फीट चौड़ा है।

माना जाता है कि टाइटेनोबोआ सांप का वजन करीब 1500 किलो होता था। साल 2009 में कोलंबिया में खुदाई के दौरान इस विशालकाय सांप के कई जीवाश्म मिले थे। जीवाश्म की जांच की गई और उसके आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि उस सांप की लंबाई करीब 42 फीट और वजन 1100 किलो के करीब रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *