दुनिया की सबसे पहली सिलाई मशीन का आविष्कार किसने किया था?

सिलाई की प्रथम मशीन ए. वाईसेन्थाल ने 1755 ई. में बनाई थी। इसकी सूई के मध्य में एक छेद था तथा दोनों सिरे नुकीले थे। 1790 ई. में थामस सेंट ने दूसरी मशीन का आविष्कार किया। सिलाई मशीन का वास्तविक आविष्कार एक निर्धन दर्जी सेंट एंटनी निवासी बार्थलेमी थिमानियर ने किया जिसका पेटेंट सन्‌ 1830 ई. में फ्रांस में हुआ। पहले यह मशीन लकड़ी से बनाई गई।

कुछ दिन पश्चात्‌ ही कुछ लोगों ने इस संस्थान को तोड़-फोड़ डाला जहाँ यह मशीन बनती थी और आविष्कारक कठिनाई से जान बचा सका। सन्‌ 1845 ई. में उसने उससे बढ़िया मशीन का दूसरा पेटेंट करा लिया और सन्‌ 1848 में इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमरीका से भी पेटेंट ले लिया। अब मशीन लोहे की हो चुकी थी।

अतः विकसित सिलाई मशीन के अविष्कारक का श्रेय ऐलायस होव को जाता है इन्होंने सन्‌ 1846 तक अपनी मशीन बनाकर पेटेंट करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *