दुनिया के तीन सबसे खतरनाक देश जहां नरक जैसी स्थितियां बनी हुई हैं

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की स्थिति नरक के समान होती है।यह जाना ही मृत्यु को आमंत्रण देने के बराबर है। यहां लोगों की जिंदगी लगातार खौफ के साये में पलती है। इन देशों के लोग जब घर से बाहर निकलते है तो उन्हें ये पता नहीं होता कि वे घर वापस आ भी पाएंगे या नहीं।आइएं हम इन देशों के बारे में विस्तार से बताते हैं:

अफ़गानिस्तान:

अफ़गानिस्तान एक समय में दुनिया का सबसे खतरनाक देश रह चुका है और अफगानिस्तान आज भी खतरे को थामे हुए खड़ा है और खतरनाक देशों की सूचि में तीसरे नंबर पर हैं। यहां हर दिन हर पल आतंकी हमलों की खबरें आती रहती है। जिसे रोकने का हर संभव प्रयास संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया जाता है और स्पेशल फोर्सेज इस देश में हो रहे में हो रहे आतंकी हमलों को रोकने के प्रयास में लगे हुए है।

नाइजीरिया:

नाइजीरिया एक अफ्रीकी देश है जिसमें आतंकवादी संगठनों का बोलबाला है।जिसमें आतंकी संगठन बोको हरम प्रमुख है। नाइजीरिया खतरनाक देशों की सूची में दूसरे नंबर पर है। यहां का आतंकवादी संगठन बोको हरम काफी वर्षों से यहां हत्याओं को अंजाम देता आ रहा है जिस कारण यहां नरक जैसी स्थितियां पाई जाती है। इस गरीब देश में जिस्मफरोशी, गैरकानूनी धंधे, महिलाओं का अपहरण और उनके साथ बलात्कार आम बात है।

इराक:

इराक एक एशियाई देश है जहां के निवासी मुख्यत: मुस्लिम है। यह एशियाई देश काफी लंबे समय से विश्व का सबसे ख़तरनाक देश बना हुआ है । यहां सैनिकों और आतंकवादियों की मुठभेड़ आम बात हैं जिस कारण इस देश की जनता पर हमेशा खतरा बना हुआ रहता है । यह देश विश्व के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का मुख्यालय है। जो विश्वभर में आतंकी गतिविधियों का संचालन करता है जिस कारण आईएसआईएस को खत्म करने के लिए कई देशों की सेनाएं अथक प्रयास कर रहे है।

आतंकवादी वर्तमान की वैश्विक माहामारी जैसी विषम परिस्थिति में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है । इसके खात्मे के लिए विश्वभर की सरकारें महत्वपूर्ण कदम उठा रहे है और एक दिन संभवत: इसका खात्मा जरूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *