दुनिया के 5 प्रसिद्ध स्किन केयर घरेलू नुस्खे, जिनका इस्तेमाल आज भी सबसे ज्यादा किया जाता है

हर देश की अपनी एक परंपरा होती है। जब बात सुंदरता की आती है, तो हर देश के स्किन केयर उत्पादों और उपचार का भी अपना एक अलग इतिहास होता है। हर अलग अलग देश के स्किन केयर ट्रीटमेंट के अलग अलग लाभ होते है। आज हम आपके लिए दुनिया के 5 ऐसे स्किन केयर नुस्खों को लाएं है, जो आज भी बहुत लोकप्रिय, असरदार और फायदेमंद है। तो आइए जानते है।

1. हल्दी का उबटन, भारत से:

उबटन चेहरे के साथ साथ एक बॉडी क्लींजर भी है, जो चेहरे और शरीर की त्वचा को चमक देता है। यह उबटन हल्दी, गुलाब जल, बेसन, चंदन और दूध जैसी बेशकीमती चीजों का मिश्रण होता है। उबटन से शरीर की त्वचा को पोषण मिलता है जिससे दाग धब्बे और झुर्रियां खत्म हो जाती है।

2. दही और जैतून का तेल, ग्रीस से:

ग्रीस का दही खाने लायक तो नहीं होता, पर इसे एक फेस मास्क की तरह ज़रूर इस्तेमाल किया जाता है। दही त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करता है, और जैतून का तेल त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ग्रीस में ये नुस्खा काफी प्रचलित है। इन दोनों का मिक्सर बना कर स्किन पर के वहां दाग धब्बे और झुर्रियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

3. आर्गन का तेल, मोरक्को से:

इस तेल को मोरक्को के आर्गन के पेड़ों से प्राप्त किया जाता है। वहां इसे त्वचा पर इस्तेमाल करने के साथ साथ भोजन में भी खाया जाता है। इसमें खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते है। यह त्वचा और बालो को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। चुकी इस तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, इसीलिए इसका प्रयोग वहां स्किन ट्रीटमेंट में भी किया जाता है।

4. आइस लैंड का खनिज:

आइस लैंड में खनिज से भरे हुए गर्म झरने बहुत संख्या में मिलते है। इन झरनों में से निकाले गए पानी से खनिज को निकाला जाता है, जो कि वहां स्किन केयर ट्रीटमेंट के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। वहां घरों में इस खनिज को फेशियल के रूप उपयोग करते है, जिससे त्वचा में निखार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *