दुनिया में सबसे ज्यादा आम किस देश में पैदा होता है? जानिए

आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं। इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। इस फल की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में फैलने लगी। इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन भारत करता है। यहाँ हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है जबकि थाईलैंड सालाना 34 लाख टन आम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *