देश में अनलॉक 2.0 को लेकर बडी खबर

अनलॉक 2.0 के लिए तैयार देश, हवाई सफर, स्कूल और मेट्रो पर क्या फैसला संभव? जानिएकोरोना वायरस लॉकडाउन में देश में जो चीजें बंद हुई थीं उन्हें खोलने की प्रक्रिया अनलॉक 1.0 में शुरू की गई थी। अब देश में अनलॉक 2.0 लागू होगा। लेकिन जिस तरह कोरोना केस बढ़ रहे हैं ऐसे में स्कूल, कॉलेज खुलना मुश्किल लग रहा। मेट्रो के सफर में भी अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

स्कूल, कॉलेज समेत दूसरे शिक्षण संस्थानों का खुलना भी अभी भूल ही जाइए। ज्यादार राज्यों ने अपने पेपर पहले ही कैंसल कर दिए हैं। CBSE हो या ICSE बोर्ड पेपर कैंसल हो चुके हैं। अनलॉक 1 की गाइडलाइंस में ही इन्हें खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया था। अनलॉक 2 में भी स्थिति ऐसे ही रहने का अंदेशा है। राज्य स्कूल खोलने का रिस्क अभी शायद ही लें।

लॉकडाउन के बाद से मेट्रो बंद है। फिलहाल इसका सफर चालू होता नहीं दिख रहा है। दरअसल, सरकार इसमें आखिरी फैसला नहीं कर पाई है। वजह है कि सभी बड़े शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली को ही लीजिए केस 70 हजार पार पहुंच गए हैं। मुंबई के हालात थोड़े सुधरे हैं लेकिन उतने भी नहीं। बेंगलुरु में भी कोरोना अभी थमा नहीं है।

फिलहाल देश में घरेलू हवाई सफर शुरू हो चुका है। आनेवाले अनलॉक 2.0 में कुछ विदेशी फ्लाइट्स को भी आने-जाने की मंजूरी मिल सकती है। दरअसल अमेरिका भारत के वंदे-भारत मिशन पर ऐतराज जता चुके हैं। उसका कहना है कि भारत की फ्लाइट उतरने की अमेरिका मंजूरी दे रहा लेकिन अमेरिकी विमानों को इजाजत नहीं मिल रही। यूएई ने भी यही बात कही थी। केरल सीएम पिनराई विजयन ने भी केंद्र सरकार से दुबई और गल्फ देशों की फ्लाइट सर्विस शुरू करने की गुजारिश की।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *