दो पहिया वाहन चलाते समय कौन सी सावधानियां अत्यंत आवश्यक होती हैं? जानिए

दो पहिया वाहन चलाने का अपना मज़ा है। घने बादल, हल्की सी ठंडी हवा, और 50 कि स्पीड। अपना मनपसंद गीत गुनगुनाते हुए अपनी मंज़िल की ओर बढ़ना।

क्या हुआ? बड़ा अच्छा लगा ना द्रष्टांत! दो पहिया वाहन जितना सुलभ है उतनी सावधानी भी मांगता है। आपको निम्नलिखित बाते हमेशा याद रखनी छाए।

हमेशा हेलमेट लगाए। आप भी और अगली सीट पर कोई है तो उसे भी लगाने को कहें।

दोनो साइड मिरर हमेशा सही पोजीशन में रखें जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को आप देख सकें।

जब भी आप गाड़ी में सवार हों तो साइड स्टैंड हमेशा चेक कर लें जिससे आप स्लीप न हों।

चलने से पहले पेट्रोल हमेशा चैक कर लें।

कहीं भी मुड़ने से पहले इंडिकेटर दें।

नॉर्मल स्पीड 40–50 रखें, हाईवे पर 60–70 रख सकते हैं।

शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं।

कभी भी ईरफ़ोन लगा कर दोपहिया ना चलाएं।

अगर आप लंबी दूरी पंर की यात्रा पर हैं तो अपना फोन लॉक ना रखें आपात स्तिथि में कोई आपके फोन से आपके घर पर फोन कर सकता है।

कभी तेज़ स्पीड में गाड़ी चलाने का जोश आये तो अपने परिवार के बारे में सोचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *