धात (sperm) सम्बंधित रोग कुंडली में किस ग्रह के खराब होने के कारण होता है? जानिए

शुक्राणु के लिए सबसे कारक ग्रह शुक्र है अगर आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत है तो शुक्राणु ज्यादा अच्छे होंगे और शुद्ध होंगें। इसके साथ पंचम घर के ग्रह का मजबूत होना और सही स्थिति में होना भी उतना ही अनिवार्य है क्योंकि पंचम घर से ही अच्छे संतान की उत्पत्ति की संभावना होती है।

इसके साथ साथ हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहे तो लग्न के ग्रह का भी मजबूत होना आवश्यक है। और सबसे अंत में जो सबसे शुभ ग्रह जो हमारे ग्रहों में माना जाता है वह है बृहस्पति।

बृहस्पति का भी सही राशि और घर में होना भी उतना ही अनिवार्य है क्योंकि बृहस्पति यदि सही हो तो पुत्र होने में कोई संदेह नहीं होता।

इसके अलावा यदि किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि इन सब ग्रहों और घर पर हो और सप्तम या अष्टम में भी उनकी दृष्टि हो तो फिर धात (sperm) संबंधी रोग की संभावना बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *