पृथ्वी पर सबसे पहले कौन आया? उसका नाम क्या था?

वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर इंसान पहले नहीं बल्कि बाद में आए थे। वैज्ञानिकों की मानें तो पैंसपर्मिया परिकल्पना को किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

और इसी दृष्टि से देखें तो धरती पर सबसे पहले अंतरिक्ष से जीवाणु आए थे। ये जीवाणु अंतरिक्ष से आने वाली धूल-मिट्टी और उल्का पिंड की मदद से धरती पर पहुंचे थे। जिससे ये बात साफ हो गई कि धरती पर सबसे पहले जीवाणुओं ने ही जीवन की शुरुआत की थी।

बताते चलें कि आज से करीब 20 साल पहले धरती पर गिरे दो पुरातन उल्का पिंडों को अध्ययन किया गया था। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों को चौंकाने वाले नतीजे मिले थे।

वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर गिरे इन उल्का पिंडों में वे सभी ज़रूरी चीज़ें मौजूद थी, जो जीवन के शुरुआत के लिए अनिवार्य होती हैं। कहने का सीधा मतलब ये है कि उन पिंडों में पानी के साथ-साथ ज़रूरी जैविक तत्व भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *