प्ले स्टोर से हटा दिया गया TikTok, लेकिन अब यूजर ऐसे कर रहे डाउनलोड

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन किया है। इनमें सबसे पॉपुलर ऐप TikTok है। अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया हैं। हालांकि इस ऐप को यूजर्स के स्मार्टफोन्स से ब्लॉक नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कई यूजर्स अब भी ये ऐप डाउनलोड कर पा रहे हैं।

APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर यह ऐप अब भी उपलब्ध है और डाउनलोड भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में इससे पहले भी TikTok पर बैन लगाया गया था और तब भी इस तरीके से लोग डाउनलोड करते रहे हैं। क्योंकि ये ऐप तब भी लोगों के मोबाइल से ब्लॉक नहीं किया गया था।

भारत सरकार द्वारा लगाए गए बैन के बाद TikTok की तरफ से स्टेटमेंट भी जारी कर दिया गया है।कंपनी ने कहा है कि हमें केंद्र सरकार ने क्लैरिफिकेशन के लिए बुलाया है।

टिक टॉक के मुताबिक, ‘TikTok प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर भारतीय कानून का पालन करेगी और किसी तरह का डेटा चीनी सरकार के साथ शेयर नहीं किया गया है और आगे भी ऐसा नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *