बिना फिल्मों के भी अरबों कमाते हैं ‘ये कलाकार, जानिये इनके नाम
● मिथुन चक्रवर्ती- बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने वाले और बॉलीवुड को अपना एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल फिल्मों में पहले जितना सक्रिय नहीं है। मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल फिल्मों में काम नहीं करते हैं परंतु उनकी कमाई कई फिल्मों के बड़े-बड़े अभिनेताओं से भी अधिक है।
आपको शायद पता ना हो लेकिन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं। मोनार्क को ग्रुप के अनेक लग्जरी होटल्स है, जो भारत की प्रसिद्ध जगहों पर स्थित हैं। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जाता है कि मिथुन सालाना 230 करोड़ से ऊपर की कमाई करते हैं। देखा जाए तो कई बॉलीवुड अभिनेता भी इतनी कमाई नहीं कर पाते हैं।
● सुनील शेट्टी- बॉलीवुड की फिल्मों में काफी सक्रिय रहे सुनील शेट्टी वर्तमान में फिल्मों से दूर दिखाई देते हैं। लेकिन इस बात को जानकर शायद आप हैरान हो जाएंगे कि सुनील शेट्टी अब भी करोड़ों से अधिक रुपए की सालाना कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी के कई लग्जरी होटल्स की चेन है और उनका प्रोडक्शन हाउस भी है। इस तरह से सुनील शेट्टी फिल्मों में काम ना करने पर भी करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी रॉयल होटल्स के नाम से होटल चेन चलाते हैं।