बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कौन हैं?
ये हैं बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन..
फिल्मी दुनिया में लोग एक्टर बनने की चाहत से जाते हैं, लेकिन कई ऐसे विलेन हैं। जिसे किस्मत ने हीरो के बजाय विलेन बना दिया लेकिन उनकी लोकप्रियता हीरो से कम नहीं है, क्योंकि वे इतने हैंडसम हैं कि लोग हीरो से ज्यादा उनके फैन हैं, तो चलिए जानते हैं उन हैंडसम विलेन के बारे में।
नील नितिन मुकेश
37 वर्षीय इस अभिनेता को बॉलीवुड का सबसे हैंडसम अभिनेता भी कह सकते हैं। क्योंकि वे बेहद गोरे हैं। नील नितिन मुकेश ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें साहो और प्रेम रतन धन पायो में है जिसमें वे विलेन रहते हैं, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के सबसे महंगे विलन भी माने जाते हैं वह एक फिल्म के लिए बहुत ज्यादा चार्ज करते हैं.
सोनू सूद
सोनू सूद की पहचान एक अभिनेता के तौर पर है। लेकिन फिल्म दबंग और आर राजकुमार में उन्हें विलेन का किरदार मिला था। इसके बावजूद वे लोगों की पहली पसंद थे।
फ्रेडी दारूवाला
इस बॉलीवुड सितारे की बात ही अलग है, जिसने अक्षय कुमार के फिल्म हॉलीडे में विलेन का रोल निभाया था। इसके अलावा कमांडो 2 और रेस 3 में भी नेगेटिव रोल निभाए हैं। वे एक हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर हैं, जिसे हीरो के रोल में होना चाहिए था।
ठाकुर अनूप सिंह
फिल्म कमांडो 2 तो आपने देखा ही होगा, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था। वह साउथ के कई फिल्मों में विलेन के किरदार में देख चुके हैं। यदि देखा जाए तो उनकी बॉडी हीरो से कम नहीं है। या यूं कह लीजिए, वह हीरो से ज्यादा हैंडसम हैं। लेकिन फिर भी इस 30 वर्षीय अभिनेता को विलेन का रोल मिलता है।
राना दग्गुबाटि
मशहूर विलेन बल्ला देव को भला कौन नहीं जानता होगा, जिसने फिल्म बाहुबली में नेगेटिव रोल निभाया था। उनकी पर्सनैलिटी किसी विलेन के जैसी नहीं है। फिर भी उन्हें विलेन के रूप में ही फिल्मों के ऑफर आते हैं।