बॉलीवुड फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का पहला दमदार पोस्टर लुक जारी
बॉलीवुड फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का पोस्टर लुक जारी कर दिया गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का एक नया लुक दिखाई दे रहा है। इस फ़िल्म में सोनाक्षी एक सामाजिक कार्यकर्ता जेठा मधरप्यारा का रोल कर रही हैं जो कि एक बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। यह फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फ़िल्म में सोनाक्षी जिस सामाजिक कार्यकर्ता का रोल निभा रही हैं उन्होंने 299 महिलाओं के साथ मिलकर भारतीय सेना की सहायता किया था। इस पोस्टर में सोनाक्षी एक दमदार लुक में दिखाई दे रही हैं। इस फ़िल्म में और भी बड़े एक्टर्स हैं जो एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, अम्मी विर्क और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। इसके पहले भी सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया एक वॉर फ़िल्म है।
फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया टी सीरीज सेलेक्टेड होल्डिंग एलएलपी के बैनर तले अभिषेक दुधैया द्वारा लिखा गया है। इसके निर्देशक अभिषेक दुधैया ही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से जारी अपना पहला पोस्टर लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि इस फ़िल्म में उन्होंने एक बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता का रोल निभाया है। जिन्होंने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था। फ़िल्म में एक बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता सुन्दरबेन जेठा मधरप्यारा की भूमिका निभाकर सोनाक्षी खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।
बॉलीवुड फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से सोनाक्षी सिन्हा का पहला दमदार पोस्टर लुक जारी हुआ। जिसमें सोनाक्षी का बेहद ही दमदार है। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर लुक को लोगों में खूब पसंद किया जा रहा है।