ब्रिटेन ने भारत के साथ साथ कुल कितने देशों पर कब्ज़ा किया था? जानिए

भारत पर 200 साल तक राज करने वाले ब्रिटेन ने दुनिया के 90 फीसदी देशों पर हमला किया था। एक अध्‍ययन के मुताबिक ब्रिटेन केवल दुनिया के 22 देशों पर ही हमला करने में असफल रहा था।

दुनिया के सभी क्षेत्र जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे:-

ऑल द कंट्रीज वी हैव एवर इंवेडेड : एंड द फ्यू वी नेवर गॉट राउंड टू’ नाम की एक किताब में यह खुलासा किया गया है। इसमें बताया गया है कि आधिपत्‍य के चरम काल में ब्रिटेन ने दुनिया की एक चौथाई आबादी पर शासन किया था।

गौरतलब है कि वर्तमान में दुनिया का सबसे ताकतवर माना जाने वाला देश अमेरिका भी एक समय ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्‍सा रह चुका है। ब्रिटेन ने ईस्‍ट इंडिया कंपनी के नाम से भारत में 200 साल से ज्‍यादा तक राज किया था।

अग्रलिखित देशों को वे नहीं छू सके थे:-

  • एडोरा
  • बेलारूस
  • बोलिविया
  • बुरुंडी
  • सेंट्रल अफ्रीकन रि‍पब्लिक
  • चैड
  • कांगो
  • ग्‍वाटेमाला
  • आइवरी कोस्‍ट
  • किर्गिस्‍तान
  • लैशेशियन
  • लक्‍जमबर्ग
  • माली
  • मार्शल आइलैंड
  • मोनाको
  • मंगोलिया
  • पैराग्‍वे
  • साओऑम्‍ब एंड प्रिंसीपी
  • स्‍वीडन
  • ताजिकिस्‍तान
  • उज्‍बेकिस्‍तान
  • वेटिकनसिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *