भगवान शिव के शिवलिंग पर क्यों बनी होती हैं 3 सफेद रेखाएं? जानिए
यदि पंडित या बड़े-बड़े साधु संत माथे पर भस्म लगाते हैं या सफेद रंग की तीन रेखाएं धारण करते हैं तो वह त्रिपुंड कहलाती हैं।
भस्म की तरह बनी इन रेखाओं का संबंध शिव और 27 अन्य देवों के साथ जुड़ा हुआ है। यह त्रिपुंड हाथ की तीन रेखाओं से बनाया जाता है। तीन रेखाओं में से हर एक रेखा में 9 देवों का वास होता है।
त्रिपुंड को माथे के अलावा शरीर के 32 अंगों पर लगाया जाता है क्योंकि अलग-अलग अंग पर लगाए जाने वाले त्रिपुण्ड का अलग-अलग प्रभाव प्रभाव पड़ता है। इसे मस्तक, ललाट, कान, आंखें, कोहनी, कलाई, ह्रदय, आदि पर लगाया जाता है।