भारत के इस मंदिर में सर्वाधिक स्वर्ण लगा है?
यह मंदिर 15 हजार किलो सोने से बना है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है।
स्वर्ण मंदिर का नाम आते ही दिमाग में पंजाब के स्वर्ण मंदिर की याद आ जाती है। मगर, यदि आपसे कहा जाए कि क्या आप दक्षिण भारत के स्वर्ण मंदिर को जानते हैं, तो शायद आपका जवाब न में होगा।
तमिलनाडु के वेल्लोर नगर के मलाईकोड़ी पहाड़ों पर महालक्ष्मी मंदिर स्थित है।
यह मंदिर 15 हजार किलो सोने से बना है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। यहां रोजाना लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। रात के वक्त रोशनी में बहुत खूबसूरत दिखता है।