भारत में रिवर राफ्टिंग कहाँ पर सबसे बढ़िया होती है?

1. गंगा नदी, ऋषिकेश

उत्तराखंड ऋषिकेश में होने वाले रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे अन्य जल खेलों के लिए जाना जाता है। यहां आने के बाद हर कोई यहां की रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाना चाहता है। हालांकि इस तूफानी खेल में कई मौतें भी हो चुकी हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट इस पर पाबंदी लगा चुकी है।

2. अलकनंदा नदी, उत्तराखंड

अलकनंदा नदी भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अपने उच्च राफ्टिंग ग्रेड के कारण सबसे अच्छी नदी मानी जाती है। अलकनंदा नदी गंगा की स्रोत धारा है, जो देवप्रयाग में भागीरथी नदी से मिलती है।

3. भागीरथी नदी, उत्तराखंड

भागीरथी नदी गंगा की दो मुख्यधाराओं में से एक है। यह नदी राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। हिमालय से निकलने वाली नदियां राफ्टिंग के काफी बेहतरीन हैं।

4. तीस्ता नदी, सिक्किम

भारत में रंगपो के पास सफेद पानी वाली तीस्ता नदी राफ्टिंग के लिए काफी बेहतरीन है। तीस्ता नदी सिक्किम में घाटियों, रैपिड्स और राफ्टिंग उत्साही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

5. बारपोल नदी, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित बारपोल नदी के सफेद पानी में राफ्टिंग करने का अपना ही मजा है। यह मेडिकेरी बस स्टेशन से 8 किमी की दूरी पर है। पहली बार यहां राफ्टिंग करने वाले को आनंद की अनुभूति होती है।

6. कुंडलिका नदी, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की कुण्डलिका नदी 14 किलोमीटर तक नीचे(ढलान) की ओर बहने वाली राफ्टिंग का हिस्सा है, अगर आप यहां जाएं, तो इस रोमांचक कार्य को करना न भूलें। मुंबई के पास की कुण्डलिका नदी मुंबई से ड्राइव करके बस 2 घंटे का रास्ता पार कर आ जाएगी।

7. कामेंग नदी, अरुणाचल प्रदेश

कामेंग नदी अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले से बहती है। अगर आपको राफ्टिंग का थोड़ा भी अनुभव है, तो आप यहां पर खुद को आजमा सकते हैं।

8. व्यास नदी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पास व्यास नदी है। यह हिमाचल प्रदेश की चार नदियों में से एक है, जो नदी राफ्टिंग के लिए फेमस है।

9. काली नदी, कर्नाटक

दांदेली शहर की यात्रा पर आये पर्यटक काली नदी, जिसे कालिन्दी भी कहते हैं, की राफ्टिंग को मिस नहीं करते हैं। यह नदी एक छोटे से गांव दिग्गी से निकलती है, जो लगभग 4 लाख लोगों की जीवनरेखा है।

10. लोहित नदी, अरुणाचल प्रदेश

लोहित नदी अरुणाचल प्रदेश में है। यह यहां का जिला भी है, यहां से पर्यटक बर्फ से ढ़की चोटियों, जगलों और नदियों के अनेक खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। जंगलों की सैर के बाद वह राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *