भारत में वर्तमान में सबसे बड़ा पानी का जहाज कौनसा है? जानिए

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज़ ‘हार्मनी ऑफ द सीज़’ ब्रिटेन पहुंच गया है। साउथैम्पटन पहुंचे 7.5 अरब रुपए की क़ीमत वाले इस जहाज की लंबाई 361 मीटर है। 5,497 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाले इस जहाज में 20 रेस्त्रां, 23 स्विमिंग पूल हैं।

करीब ढाई साल इस विशाल जहाज़ को बनाने में लगे हैं। 70 मीटर की ऊंचाई वाले इस जहाज़ का पहला ट्रायल मार्च महीने में किया गया जब इसे सान नज़ेर बंदरगाह से समुद्र में छोड़ा गया था।

जहाज पर आए यात्रियों के लिए 16 गेस्ट डेक्स मौजूद हैं और इसके बगीचे में 52 पेड़ लगाए गए हैं। इस विशालकाय जहाज़ में 11,252 कलाकृतियां पर सजाई गई हैं।

22 मई को ‘हार्मनी ऑफ द सीज़’ साउथैम्पटन से चार दिन के क्रूज पर रॉटरडैम जाएगा। 26 मई को ये जहाज़ तीन रात के क्रूज पर चेरबर्ग जाएगा, आखिर में साउथैम्पटन से 29 मई को बार्सलोना जाएगा जहां वो गर्मियों में ठहरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *