महादेव ने कैलाश को अपना वास क्यों चुना होगा?

शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं। पर्वतों में सबसे ऊंचा और श्रेष्ठ कैलाश पर्वत की महिमा का वर्णन पुराणों में मिलता है। प्राचीन काल में वहां पहुंचना हर किसी के वश की बात नहीं थी। कैलाश पर्वत और मानसरोवर को धरती का केंद्र माना जाता है। मानसरोवर वह पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। यह हिन्दुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल है।

कैलाश पर्वत समुद्र सतह से 22068 फुट ऊंचा है तथा हिमालय से उत्तरी क्षेत्र में तिब्बत में स्थित है। चूंकि तिब्बत चीन के अधीन है अतः कैलाश चीन में आता है। मानसरोवर झील से घिरा होना कैलाश पर्वत की धार्मिक महत्ता को और अधिक बढ़ाता है।

प्राचीन काल से विभिन्न धर्मों के लिए इस स्थान का विशेष महत्व है। इस स्थान से जुड़े विभिन्न मत और लोककथाएं केवल एक ही सत्य को प्रदर्शित करती हैं, जो है ईश्वर ही सत्य है, सत्य ही शिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *