महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गे का पालन कर रहे हैं, इस मुर्गे की क्या खासियत है?

कड़कनाथ मुर्गे को आइसोलेट, बर्ड फ्लू के खतरे से बचाने के लिए कड़कनाथ को पिलाया जा रहा है इम्यूनिटी ड्रिंक

कड़कनाथ मुर्गे को आइसोलेट इन दिनों कोरोनावायरस के बाद बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। केरल और अन्य राज्यों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी बर्ड फ्लू का असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के प्रसिद्ध प्रजाति कड़कनाथ मुर्गा और उनके चूजों को आइसोलेट किया जा रहा है। वही वर्ड फ्लु की शिकायत मिलने के बाद कड़कनाथ मुर्गे को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर की सलाह पर उसके इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उसे हल्दी वाला पानी पिलाया जा रहा है।

झाबुआ की दोनों सरकारी केंद्रों पर यहां की दुर्लभ प्रजाति कड़कनाथ को बचाने के उपाय तेज हो गए हैं। पहले ही कड़कनाथ को आइसोलेट रखा जाता रहा है, लेकिन अभी इसकी और ज्यादा देखभाल की जा रही है। फॉर्म में आने वाले शौकीन को थोड़ा दूर ही रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *