“महेंद्र सिंह धोनी” के रिटायरमेंट पर उनकी पत्नी “साक्षी” हुई इमोशनल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान”महेंद्र सिंह धोनी” ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। धोनी ने 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके लिए खास मैसेज लिखा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, कि आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। आपको बता दें कि धोनी ने 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। और आईपीएल के 13 वे सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के 1 दिन बाद ही सन्यास लेने की घोषणा की है।

धोनी की पत्नी ‘साक्षी’ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा, “जो कुछ भी आप ने हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए, खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। साक्षी ने आगे यह भी लिखा कि मुझे आपकी उपलब्धियों परऔर आप जिस तरह के इंसान हैं उस पर मुझे गर्व है। मुझे पता है कि आपने अपने फैशन गुड बाय करते समय आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। थैंक्यू, एम.एस.डी.”

इसके अलावा साक्षी ने मशहूर अमेरिकी पोएट ‘माया एंजलू’ का पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने कहा लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग यह नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा एहसास कराया, एंजेलो।

“महेंद्र सिंह धोनी” टीम इंडिया के सफल ‘कप्तानों’ में से एक रहे हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने काबिल कप्तानी ने 3 आई.सी.सी. ट्रॉफी दिलाई हैं। धोनी के कप्तानी ने भारत में 2007 में टि.20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 मैं चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टि.20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आपको बता दें कि सन्यास की घोषणा से एक दिन पहले ही यू.ए.ई मैं होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *