मुकेश अंबानी की संपत्ति हुई कम, दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्ट से हटा नाम

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद अब मुकेश अंबानी
टॉप-5 की लिस्ट से नीचे खिसक गए हैं।

मुकेश अंबानी की जगह अब
एलन मस्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल
रिलायंस के शेयरों में गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति
कम हुई है।

वहीं अब वे दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में 6वें
पायदान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश
अंबानी का कुल नेटवर्थ करीब 78.8 अरब डॉलर है।

वह दुनिया के
छठे सबसे अमीर शख्स हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक एमेजॉन के
प्रमुख जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब
डॉलर है। इस साल बेजोस की संपत्ति में अब तक करीब 73 अरब
डॉलर का इजाफा हुआ है।

बता दें कि पिछले चार कारोबारी सत्र में
रिलायंस के शेयर लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। इसके कारण
मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। उनकी संपत्ति
78.8 अरब डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *