मोदी सरकार ने देश में क्या विकास किया है? जानिए आप भी

विकास की दौड़ में अक्सर हमारी सरकार इतना आगे निकल जाती है, कि आधुनिक तकनीक भी पीछे छूट जाती है।

पेट्रोल पंप की मशीनें देखिये। ये कांग्रेस काल मे मैन्युफैक्चर हुई, पम्प वालों ने खरीदकर लगाई। मैन्युफैक्चरर ने सोचा था, की पेट्रोल के रेट दो अंकों में रहेंगे। इसलिये मशीन के डिस्प्ले में 00.00 की ही सेटिंग रखी। मगर वो गलत साबित हुए।

भारत हिन्दू राष्ट्र बना, अच्छे दिन आये। पेट्रोल की कीमत तीन अंकों में पहुँच गयी है। ऐसे में 000.00 वाले मीटर की जरूरत है। वर्तमान मशीनें रेट नही दिखा पा रही हैं।

यह हिन्दू राष्ट्र में रिपीट होने वाली Y2K प्रॉब्लम है। इसके पहले तब आयी थी जब नोटबन्दी के बाद नए नोट, एटीएम ट्रे में फिट नही हो रहे थे। तब भी तकनीक विकास के मामले में सरकार से पिछड़ गयी थी।

अब अगर मशीन मैन्युफैक्चरर, मोदी सरकार से आगे निकलना चाहते है, तो डिस्प्ले मीटर 000.00 पर नही बल्कि 0000.00 वाला लगाएं।

मगर जो स्मार्ट हैं, भारत के भविष्य पर नजर रखते हैं, उन्हें 00000.00 वाला डिस्प्ले कैलिब्रेट करना चाहिए। यह सरकार 50 साल टिकेगी। अभी मोदी जी के बाद योगी जी को आना है। पेट्रोल चाहे दस हजार रुपया लीटर हो जाये..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *