यदि आपके लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो जाए, तो ऐसे करें अपने आवश्यक काम

आजकल लोग अपना अधिकतर काम कंप्यूटर अथवा लैपटॉप पर करते हैं। यदि हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप खराब हो जाए तो हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हम कंप्यूटर के ऑन स्क्रीन कीबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं। इस ऑन स्क्रीन कीबोर्ड के द्वारा इंटरनेट पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

यदि हमें कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना हो तो हम इस ऑन स्कीम कीबोर्ड का उपयोग माउस की मदद कर सकते हैं। यदि आपको कोई आर्टिकल टाइप करना हो तो कुछ एक्सटेंशन की मदद से हम इसे आसानी से टाइप कर सकते हैं। यह एक्सटेंशन आपकी आवाज को टेक्स्ट में आसानी से बदल देंगे। हम अपने आर्टिकल को बोल बोल कर टाइप कर सकते हैं।

कैसे खोजे ऑन स्क्रीन कीबोर्ड को

आप ऑन स्क्रीन कीबोर्ड को बहुत ही आसानी से खोज सकते हैं। सबसे पहले अपने कंप्यूटर को ऑन कर ले। कंप्यूटर या लैपटॉप के स्टार्ट मेनू पर जाएं। फिर प्रोग्राम पर जाएं। जहां पर आपको वर्चुअल कीबोर्ड मिलेगा।

स्टार्ट मेनू के सर्च बार पर जाएं। उसके बाद सर्च बार ऑन स्क्रीन कीबोर्ड टाइप करें और खोजें। अब आपको सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

यदि माउस खराब हो तो भी कर सकते हैं यह काम

यदि आपके लैपटॉप और कंप्यूटर का माउस खराब हो गया है तो भी आप आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ सेटिंग बदलनी होंगी। सबसे पहले अपना ऑनस्क्रीन कीबोर्ड खोल ले। ऑन स्क्रीन कीबोर्ड के दाएं तरफ नीचे की ओर ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको हॉवर ओवर कीज का ऑप्शन मिलेगा। इसको क्लिक करते ही आपको टाइम चुनने का विकल्प आएगा। इसके बाद आप माउस को किसी भी करैक्टर पर रखेंगे तो वह खुद ब खुद टाइप हो जाएगा। इस सुविधा को पाने के लिए आपके माउस का एक बटन बिल्कुल सही होना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *