यदि किसी की गर्लफ्रेंड उसके सामने शर्त रखे कि जब वह अपने माता-पिता से अलग रहेगा तभी वह उससे शादी करेगी, तो उस लड़के को क्या करना चाहिए?

अरे…!

आप अभी तक सोच में पड़े हुए हैं?

तुरंत से भी पहले आप वो कर लें, उफ़ क्या कहते हैं उसे?

याद ही नहीं आ रहा…।

हां हां याद आया।

ब्रेकअप।

बस आप ब्रेकअप कर लें।

इसमें सोचने वाली कोई बात ही नहीं है। जो लकड़ी (उफ़ हड़बड़ी में शब्द भी सही से नहीं लिख पा रहा हूं) मेरा मतलब लड़की अभी, यानी के शादी से पहले ही आपको अपनी उंगलियों के इशारे पर नाचना चाहती है, सोचिए शादी के बाद वो आपका क्या हाल करेगी?

भगवान बचाए ऐसी लड़की से। जिसकी अभी से ऐसी भयानक टाईप की डिमांड है, वो शादी के बाद कैसी कैसी डिमांड करेगी। सोच के भी मेरी रूह कांप जाती है। आपका तो न जाने क्या हाल होगा।

और यदि आप अपने प्यार में सारी हदें पार कर चुके हैं। फिर तो आपका भगवान ही मालिक है।

अब भी समय है। चेत जाइए। वरना आप थानेदार फिल्म का वो वाला गाने लगेंगे।

जब से हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं। आफत गले पड़ी है, उसको निभा रहा हूं।

या ये भी गा सकते हैं।

शादी कर के फंस गया यार अच्छा खासा था कुंवारा…। आगे आप की मर्जी।

और अंत में।

एक और।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *