यह दुनिया के सबसे पुराने 3 शहर है, जिसमें पहले दो शहर 10000 वर्ष से भी ज्यादा पुराने

हर व्यक्ति विश्व की यात्रा करना चाहता है। जिससे वहां के लोगों रहन सहन और खान पान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। जिन लोगों को अपने जीवन में कुछ नया करने की चाहत होती है। वे विश्व के अलग-अलग देशों में जाते हैं। वहां के भौगोलिक, ऐतिहासिक,सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन के बारे में शोध करते हैं। जीवन के नए अनुभव को प्राप्त करते हैं।

आज हम विश्व के कुछ ऐसे नगर के बारे में बात करेंगे जिनका निर्माण हजारों वर्ष पहले हुआ था। यह नगर आज भी मौजूद है। यह नगर हजारों बरसों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं। इनमें से कई शहर को करीब 10000 वर्षों से भी पुराने हैं। आइए हम ऐसे तीन शहरों के बारे में बात करते हैं।

दमिश्क

दमिश्क सीरिया की राजधानी है। यहां पर करीब 11000 वर्षों से मानव सभ्यता विकसित है। कहते हैं कि दमिश्क मानव द्वारा बसाया गया सबसे पुराना नगर है। यह मगर इतने युद्धों को देखने के बावजूद अपनी सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं।

इतने वर्षों से यह शहर होने के कारण यह शहर कई सभ्यताओं का केंद्र बिंदु रहा है। दमिश्क शहर की इस समय की आबादी करीब 2.5 मिलियन है। सन 2008 में इस शहर को अरब की राजधानी बनाया गया है।

सिटी ऑफ जेरिको

यदि हम विश्व के सबसे पुराने शहरों की बात करें तो फिलिस्तीन देश का जेरिको शहर भी उनमें से एक है। इतिहासकारों के अनुसार इस शहर में मानव सभ्यता का विकास 11000 साल पहले हो चुका था। यहां पर कई सारी मानव बस्तियां मिली है। इस क्षेत्र में ग्राम भी है जिसकी आबादी करीब 20,000 है। इस शहर की समुद्र तल से ऊंचाई काफी कम है। इस शहर से प्रमाण मिले हैं की दुनिया की सबसे पहली दीवार यही बनाई गई थी।

एथेंस

एथेंस ग्रीस की राजधानी है।यहीं पर दर्शन शास्त्र और पश्चिमी सभ्यता की उत्पत्ति हुई थी। यहां पर मानव सभ्यता का विकास पूर्ण रूप से हुआ था। माना तो जाता है कि यह शहर करीब 7000 साल पहले विकसित हुआ था। यह शहर प्लेटो,सुकरात और अरस्तू जैसी महान दार्शनिको की जन्मस्थली है। यहां पर सबसे पुराना थिएटर है। इस शहर में रॉकी पर्वत स्थित है जहां पर एथेना मंदिर और एक्रोपोलिस स्मारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *