यह है सिंगापुर देश का एक भूतहा अस्पताल, जिसके पास जाने से डरते है लोग

चंगी अस्पताल सिंगापुर के चंगी में स्थित है। इसे ब्रिटिश सरकार ने 1935 में बनवाया था। शुरुआत में यह एक ब्रिटिश मिलिट्री अस्पताल था। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना ने इस अस्पताल पर कब्जा कर लिया था। और इसे एक जेल के रूप में उपयोग करने लगे थे। इस अस्पताल में जापानी सेना के सैनिक दुश्मन देश के सैनिकों को लाकर टार्चर भी करते थे। यहा पर काफी ज्यादा संख्या में घायल सैनिको को इलाज के लिए लाया जाने लगा था। इस अस्पताल में मेडिकल उपकरणों की कमी के कारण बहुत ज्यादा सैनिको की मौत भी हई थी। हर दिन सैकड़ों घायल सैनिक इस अस्पताल में लाये जा रहे थे। जिसमे से सिर्फ कुछ ही जिंदा बच पाते थे। जिसके कारण यह अस्पताल लाशो के ढेर से भर गया था।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस अस्पताल को ब्रिटिश सरकार ने अपने कब्जे में लिया था। लेकिन यह अस्पताल पहले की तरह नही रह गया था। इस अस्पताल में रहस्मयी घटनाये होने लगी थी। इस अस्पताल में उन मरे हुए सैनिको की रूहे दिखाई देने लगी थी। इलाज कराने के लिए आये हुए मरीजो को भी उनके आस पास किसी के होने का एहसास होता था। अस्पताल के नर्स और डॉक्टर्स ने भी भूतो को देखने की बात कही थी। आस पास के लोग भी बताते है कि उन्होंने ने भी इस अस्पताल से बहुत बार चीखे सुनी है और घायल सैनिको को भी इस अस्पताल के आस पास देखने का दावा किया था। इन सभी बातों से इस अस्पताल को लोगो ने भूतहा होने का दर्जा दे दिया था।

वर्तमान में यह अस्पताल वीरान पड़ा हुआ है, यह अस्पताल बहुत ही पुराना हो गया था जिसके कारण इसे 1997 में बंद कर दिया गया था। इसके सेवाओ को पास के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। सिंगापुर में यह अस्पताल भूतहा होने की वजह से काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सिंगापुर की सरकार ने इस अस्पताल के अंदर जाने से रोक लगा दी है, फिर भी बहुत से लोग इसमे चोरी से घुस जाते है। यहा पर पर्यटक भी घूमने के लिए आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *