ये अनोखे जानवर जो जल्द ही खत्म हो जाएंगे,जानिए इसके बारे में
दुनिया में कई सारे बदलाव आते हैं और उनमें से कुछ बदलाव जैसे होते हैं जिन्हें दुनिया पर रहने वाले जीव जंतु सहन नहीं कर पाते । आज हम कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में जानेंगे :-
1) फिलीपींस ईगल :-बाज परिवार में इस बाज को तीसरे नंबर पर रखा जाता है। यह देखने में बहुत ही शानदार दिखाई देते हैं लेकिन यह काफी दुर्लभ हो चुके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जंगल की कटाई है। आज के समय में केवल 400 जोड़े इस दुनिया में मौजूद हैं।
2) प्रोबोसीस बंदर :- यह बंदर अपनी लंबी सी नाक के लिए जाना जाता है जिस कारण इसे सूंड वाला बंदर भी कहते हैं। यह अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण आज के समय में केवल 7000 बंदर ही इस दुनिया में मौजूद हैं।
3) रोलोबे बंदर :-इनके शरीर का रंग सफेद और काला होने के कारण यह पेंग्विन की तरह दिखाई देते हैं। इन्हें साफ सफाई से रहना पसंद होता है और यह पांच से छह के झुंड में रहते हैं। जंगल की स्थिति खराब होने के कारण केवल 1000 बंदर ही इस दुनिया में मौजूद हैं।
4)साइका एनटिलोप :-यह हिरण परिवार का है लेकिन अपनी लंबी सी लटकती नाक के लिए प्रसिद्ध है और केवल मंगोलिया में ही पाया जाता है। इसके सीगों के लिए इसका शिकार बड़े स्तर पर किया गया जिससे यह विलुप्त होने की कगार पर आ गये।
5) ट्री पैंगोलिन :-यह जानवर भारत-बांग्लादेश चाइना में पाया जाता है। यह काफी अलग सा दिखाई देता है और इससे कहीं सारी बीमारियों का इलाज होता है। इसका शिकार भी काफी ज्यादा किया जाता है क्योंकि इसकी कीमत लाखों में होती है।