ये परांठा खाने पर मिलेगा पुरे 1 लाख रुपए का इनाम और जिंदगी भर मुफ्त का खाना,जानिए कैसे

परांठे की खुशबू पाकर या परांठे का नाम सुनकर ही अक्सर हमारे मुंह में पानी आ जाता है| भारत में रहने वाले लगभग हर व्यक्ति को परांठा खाना काफी ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि यह देसी घी या रैली घी का बना होता है| क्या आपको पता है भारत में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग प्रकार से परांठे बनाए जाते हैं| इसीलिए भारत के हर कोने में परांठे का स्वाद अलग है|


लेकिन आज हम आपको जिस परांठे के बारे में बताने जा रहे हैं वह पराठा शायद ही आपने कभी खाया होगा | क्योंकि यह पराठा यदि आप खाते हैं तो आप एक लाख रुपए के मालिक बन सकते हैं और साथ ही आप जीवन भर मुफ्त खाना भी खा सकते हैं| तो चलिए बताते हैं आपको इस पराठे के बारे में..


आज हम आपको जिस परांठे के बारे में बताने वाले हैं वह पराठा काफी ज्यादा बढ़ा है| तभी तो उसे खाने के लिए एक लाख रुपए की शर्त रखी गई है| आपको बता दें कि यह पराठा आपको राजस्थान के रॉयल्स ऑफ मरुस्थल ढाबे में मिलेगा और यह पराठा किंग ऑफ परांठे के नाम से भी जाना जाता है| इस परांठे को खाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई है|

यदि आप इस परांठे को 15 मिनट में पूरा खाकर खत्म कर देते हैं तो आप 100000 इनाम के तौर पर पा सकते हैं और साथ ही जिंदगी भर मुफ्त खाना भी आपको इस होटल में मिलेगा| आपको बता दें इस पराठे का वजन लगभग 2 किलो ग्राम है यह 15 परांठे के बराबर अकेला है| इस पराठे को बनाने के लिए आधा किलो आटा, आधा किलो प्याज वे आलू का इस्तेमाल किया गया है|

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि अभी तक इस परांठे को 15 मिनट में कोई नहीं खा पाया और इसे खाना भी नामुमकिन सा है| क्योंकि यह अकेला परांठे एक पूरे परिवार का पेट भर सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *