ये है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति, जानिए इसके ऊपर क्यों चढ़ाया गया है प्लास्टर
अक्सर आपने कई बड़ी-बड़ी मूर्तिया देखी होंगी। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में है, जिसे बनाने में 90 साल से ज्यादा का समय लगा था। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कौनसे देश में है? दरअसल, यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है।
वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में है, जिसे बनाने में 90 साल से ज्यादा का समय लगा था। पत्थर की इस विशालकाय मूर्ति को बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासनकाल में वर्ष 713 में हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कहां है? दरअसल, यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है, जिसके बारे में कई तरह की हैरान करने वाली कहानियां प्रचलित हैं।
यह मूर्ति कई सालों तक दुनिया से छुपी रही थी। इसके ढूंढे जाने की कहानी भी बड़ी अजीबगरीब है। साल 1954 तक लोगों को इसके बारे में नहीं पता था कि यह मूर्ति पूरी तरह से सोने की है, क्योंकि उस समय मूर्ति के ऊपर प्लास्टर चढ़ाया गया था।