योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को मिलेंगे 10 लाख रुपए जानिए कैसे

योगी सरकार ने आज 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1000-1000 रुपए की धनराशि

योगी सरकार ने आज 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1000-1000 रुपए की धनराशि
ट्रांसफर की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बटन दबाकर 10 लाख 48 हजार 166 (10,48,166) लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजे।
उत्तर प्रदेश में अब तक 35 लाख कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया
है। इसकी के तहत आज पहले चरण में 10 लाख से ज्यादा मजदूरों के बैंक खातों में पैसे भेजे गए। सीएम योगी ने कहा कि बाकी श्रमिकों
के भी जल्द से जल्द बैंक अकाउंट डिटेल जुटाने का काम हो रहा है। उनके डिटेल्स आते ही पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही
सीएम योगी ने प्रवासी मजदूरों को आश्वस्त किया कि क्वारैंटीन अवधि पूरा करने के बाद उनके रोजगार की व्यवस्था भी सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानव संसाधन उद्योग जगत की रीढ़ है। यही रीढ़ अब बड़ी संख्या में श्रमिक के रूप में प्रदेश में
उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रमिकों ने अपने पसीने से समाज व राष्ट्र का निर्माण किया, प्रदेश में आए कामगारों और श्रमिकों
के श्रम से अब उत्तर प्रदेश का नव-निर्माण होगा। मुख्यमंत्री योगी ने औद्योगिक विकास विभाग तथा एमएसएमई विभाग से कामगारों/
श्रमिकों को रोजगार देने के सम्बन्ध में सभी सम्भावनाएं तलाशने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *