रविवार के दिन का व्रत करने वाले लोगों को नमक क्यों नहीं खाना चाहिए?
रविवार के दिन भूलकर भी मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। ये दाल भगवान को भी अर्पित नहीं की जाती। इस दिन मसूर की दाल बनाना अौर सेवन करना अशुभ माना जाता है।
इस दिन लाल साग भी न खाएं। लाल साग जल्दी खराब हो जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है।
कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो रविवार के दिन मछली का सेवन न करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है।
गुरुवार को लहसून व प्याज नहीं खाना चाहिए। लेकिन परेशानियों के समय रविवार दे दिन भी इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त रविवार के दिन अदरक अौर कांसे के बर्तन में भोजन न खाएं।
रविवार के दिन नमक का प्रयोग न करें ये अशुभ होता है। इस दिन दूध को भी न जलाएं।
रविवार को बिना नमक का खाना खाएं। इससे सूर्य की कृपा रहती है तथा बॉस से आपके संबंधों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।