राजकुमारियों के साथ दी जाने वाली दासियों का विवाह किसके साथ होता था?

भारत या विश्व के कोई भी राजा महाराजा हों उनके पास दास- दासियों की बड़ी संख्या होती थी| इन दासों के द्वारा राज्य के प्रतिदिन के दिनचर्या के कार्य कार्यान्वित किये जाते थे, जब भी कोई राजा किसी दूसरे राज्य पर हमला करके उसे हरा देता था तो उस राज्य के सभी संपत्ति पर उसका अधिकार हो जाता था, महल की बेशकीमती चीजें जीते हुए राजा के राजमहल में भेज दी जाती थीं जैसे कोहिनूर हीरा को अलाउद्दीन खिलजी ने गोलकुंडा से प्राप्त किया था अब यह लंदन म्यूजियम में शोभायमान है|

युद्ध में हारे हुए राजपरिवार के पुरुष सदस्यों को हिन्दू राजा छोड़ देते थे या कारागार में डाल देते थे और रानी को अपने हरम महल में रख देते थे , जबकि मुस्लिम सुलतान हारे हुए पुरुष राजपरिवार के सदस्यों को जनता के सामने इतनी दर्दनाक मौत मारते थे की देखने वाले की रूह काँप जाये, बलबन और अलाउद्दीन खिलजी ने जाटों को युद्ध में हराकर उनके सिरों को काटकर २०-३० फिट ऊंची दीवारें बनवायी थीं|

फिर राजपरिवार की दासियों से लेकर महारानी तक को राजदरबार में सुल्तान के फरमान से बुलाया जाता था , महारानी और राजकुमारियों को सुल्तान की सेवा में लगा दिया जाता था और शेष को घुड़सवारों, पैदल सेना में बाँट दिया जाता था|

जब हिन्दू स्त्रियों की शारीरिक दशा ख़राब हो जाती थी तो उन्हें बाजारों में हथकड़ी लगाकर अर्धनग्न करके उनकी बोली लगवाई जाती थी, अतः हारे हुए हिन्दू राजपरिवार की स्त्रियां आग में कूद कर पहले ही जान दे देती थीं|

हिन्दू और मुस्लिम राजा महल की स्त्रियों की शिक्षा की व्यवस्था महल में ही करवाते थे रानी और राजकुमारी के साथ जो दासियाँ लगाई जातीं थी वह अत्यंत सुशिक्षित, युद्ध कला में निपुण,सुन्दर होती थीं, जिससे राजकुमारियों पर प्रभाव पड़े|

विवाह उपरांत राजकुमारी के साथ बहादुर, बुद्धिमान एक या दो दासियों को भेजा जाता था जो राजकुमारी के जीवन की रक्षा कर सकें क्योंकि राजपरिवार में षड्यंत्र बहुत रचे जाते थे| इन दासियों का कार्य राजकुमारी को शासन के कार्यों से सम्बन्धी सूचनाएं देना होता था और पुत्र उत्तराधिकार प्राप्त करेगा या नहीं| इन दासियों को आजीवन अविवाहित रहना होता था और अपनी राजकमारी- महारानी और उनके पुत्रों के जीवन की रक्षा करना होता था| पन्ना धाय और मंथरा प्रमुख हितैषी दासियाँ थीं|

अकबर के शासनकाल में हरम में रानियों की संख्या 5000, उनके सेनापति मानसिंह के हरम महल में 1500 स्त्रियां थीं और 10000 दासियाँ उनकी सेवा में लगाई गयी थीं| जोधाबाई, अकबर की प्रमुख महारानी थीं जिनसे जहांगीर का जन्म हुआ|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *