राजा मूसा कौन है? जानिए उनके बारे में

मनसा मूसा टिम्बकटू के राजा थे।उनका वास्तविक नाम मूसाकीटा प्रथम था लेकिन जब वह गद्दी संभाले तब से उन्हें मनसा कहा जाने लगा जिसका अर्थ बादशाह होता है। मनसा मूसा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया ।

एक वक्त ऐसा आया जब दुनिया में सोने की मांग बहुत ज्यादा हो गयी और उस समय माली नामक स्थान पर सोने के अपार भण्डार मौजूद थे और उस समय वहाँ का राजा मूसा था जिसके कारण वह दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना। एक अनुमान के अनुसार उसकी दौलत करीब 400 बिलियन डॉलर थी जिसे यदि भारतीय रूपये में बदला जाये तो करीब ढाई लाख करोड़ रूपए होते है

सन 1324 में मनसा मूसा मक्का की यात्रा पर जा रहे थे। इस सफर में उन्होंने साढ़े छह हजार किलोमीटर का फासला तय किया था।

मनसा मूसा के कारवां में करीब 60 हजार लोग शामिल थे। इनमें से 12 हजार तो केवल सुल्तान के निजी अनुचर थे। वह जिस घोड़े पर सवार थे, उसके आगे 500 लोगों का दस्ता चल रहा था और इनमें से सभी के हाथों में सोने की छड़ी थी। सभी रेशम का वस्त्र पहने हुए थे।

कारवां में 80 ऊंटों का जत्था भी था। इन पर 136 किलो सोना लदा हुआ था। कहा जाता है कि जब वह मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजर रहे थे तो उन्होंने गरीबों को इतना दान दिया था कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *