ला लोरोना – वो आज भी अपने बच्चों को ढूंढ रही है जानिए क्यों

यह मैक्सिको की एक डरावनी किवदंती है। इसकी शुरुआत बहुत सालो पहले हुई। जब मारिया नाम की एक खूबसूरत महिला मैक्सिको के किसी गाँव में रहती थी। एक बार इस गाँव मे एक अमीर आदमी गुजर रहा था। उसकी नजर जब मारिया पर पड़ी तब उसे मारिया से प्यार हो गया था। उसने मारिया से शादी करने के लिए पूछा तो मारिया ने भी उसकी बात मान ली। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ सालों तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। लेकिन मारिया के पति को अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता था। वह कई दिनों तक घर नही आ पाता था।

कुछ सालों के बाद उसका पति कही बाहर गया था। तब वह काफी दिनों तक नही लौटा। उसके इंतजार में मारिया ने रो रो कर अपनी बुरी हालत कर ली थी। कुछ महीनों के बाद उसने उसके पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखा। तब तक उसे यह भी मालूम हो गया था कि उसके पति ने किसी जवान लड़की से शादी कर ली है। इस गुस्से में पागल होकर मारिया ने अपने दोनों बच्चों को एक नदी में डुबोकर मार दिया। कुछ देर बाद ही उसे अपनी गलती का एहसास हो गया। लेकिन तब तक उसके दोनों बच्चे मर चुके थे और नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए थे।

उन दोनों बच्चों के गम में मारिया ने भी कुछ दिनों के बाद उसी नदी में डूबकर आत्महत्या कर ली थी। मरने के बाद जब वो स्वर्ग के दरवाजे पर पहुची तब उसे अंदर जाने नही दिया गया। उससे यह कहा गया कि जब तक वो अपने मरे हुए दोनों बच्चों को ढूंढ नही लेती तब तक उसे मुक्ति नही मिलेगी। तब से मारिया जिंदा और मरे हुए लोगो के बीच के अपने मरे हुए दोनो बच्चों को ढूंढ रही है।

उसकी मौत के बाद लोगो का यह मानना था कि वह एक सफेद गाउन में नदी के आसपास रोती हुई दिखाई देती थी। कुछ समय बाद ही छोटे छोटे बच्चे गायब होने लगे थे। लोग समझ गए थे कि इन बच्चों के गायब होने की वजह मारिया ही है। धीरे धीरे मारिया के बारे में यह सब बाते पूरे मैक्सिको में फैल गयी थी और इसे ‘ला लोरोना’ के नाम से पूरे मैक्सिको में जाना जाने लगा था। जिसका मतलब ‘रोती हुई औरत’ होता है।

एक वक्त ऐसा भी आया था जब लोगो ने अपने बच्चों का घर से बाहर जाना भी बंद करवा दिया था। मारिया के बारे में लोग आज भी यह कहते है कि वह आज भी नदी के आसपास अपने बच्चों को ढूंढ रही है। उसे जो कोई भी बच्चा अकेले मिल जाता है उसे वह अपना बच्चा समझकर अपने साथ ले जाती है जब उसे यह पता चलता है कि वह उसका बच्चा नही है तब वह उस बच्चे को मार देती है। ला लोरोना की कहानी में कितनी सच्चाई है यह तो कोई भी नही जानता लेकिन यह एक डरावनी किवदंती जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *