लड़का-लड़की पार्क में बैठे थे, तभी दो लड़कों को आपस में इशारे करते देखकर लड़की बोली.. पढ़िए मजेदार चुटकुले
1.सोनू रिचार्ज करवाने गया,
सोनू – 10 का रिचार्ज कर दें, 10 में कितने का टॉकटाइम आएगा,
दुकानदार – 7 का,
सोनू – O.K, बाकि 3 की सेंटरफ्रेश दे दे।
2.लड़का-लड़की पार्क में बैठे थे, तभी दो लड़कों को आपस में इशारे करते देखकर लड़की बोली
लड़की : छी-छी, कैसा जमाना आ गया है वो देखो,
एक लड़का दूसरे लड़के को ‘फ्लाइंग किस’ दे रहा है।
लड़का : पगली… वो ‘फ्लाइंग किस’ नहीं है,
वो लड़का अपने दोस्त से बीड़ी मांग रहा है।
3.बेटा – पापा ये सांढू-सांढू कौन होते हैं,
पापा – बेटे जब दो अनजान आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं,
तो वह आपस में सांढू-सांढू कहलाते हैं।
4.हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं
पहली लड़की- यार मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की-बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है।
5.एग्जाम हॉल में पिंटू चुपचाप बैठा था
टीचर – तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे.
पिंटू – कुछ आ ही नहीं रहा
टीचर – अरे कुछ तो आ ही रहा होगा
पिंटू – हाँ
टीचर – क्या..?
पिंटू – रोना