वरुण धवन की दीवानी है साउथ सिनेमा की ये खूबसूरत अभिनेत्री

अपने साउथ सिनेमा जगत में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां देखने को मिलती हैं। अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसी अभिनेत्रियों को साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में रखा जाता है। एक और अभिनेत्री साउथ सिनेमा की इस लिस्ट में आती है और उसका नाम राशि खन्ना है।

राशि खन्ना ने कई फिल्मों के लिए काम किया है। वह एक बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड क्रश के बारे में बताया था। उनका बॉलीवुड क्रश कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पहचाने अभिनेता वरुण धवन हैं। वह वरुण की बहुत दीवानी है और उनके साथ काम करने के लिए बेताब है। उम्मीद है कि आने वाले समय में वह वरुण धवन के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें, राशि खन्ना की उम्र 29 साल है। यह अभिनेत्री कई साउथ इंडियन फिल्मों में अभिनय करती नजर आ चुकी है कुछ दिनों पहले ही उनकी लेटेस्ट फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर सुपरहिट रही है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए काम किया है। वह फिल्म मद्रास कैफे में नजर आई थी। हालांकि इस फिल्म में उनके किरदार को किसी ने नोटिस नहीं किया। वह छोटे से किरदार में नजर आई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था।

वैसे आपको बता दें राशि खन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे रोजाना तौर पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। उन्हें सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के तौर पर भी पहचाना जाता है पिछले लंबे वक्त से वह किसी भी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर रोजाना तौर पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर दी हुई दिखाई पड़ती हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *