वह कौन लोग हैं जो कि रातों रात करोड़पति बन गए और कैसे? जानिए
पी राजन
केरल के कन्नूर का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर रातों रात करोड़पति बन गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह जिस बैंक में कर्ज लेने के लिए जा रहा है, वहीं से उसे करोड़पति बनने की गुड न्यूज मिलने वाली है।
कन्नूर के मालुर ग्राम पंचायत के कुरिचिया समुदाय से संबंध रखने वाले पी राजन ने लॉटरी में 12 करोड़ रुपए जीते हैं। यह लॉटरी राज्य सरकार की ओर से केरल क्रिसमस न्यू ईयर बंपर लॉटरी में लगी है।
इस लॉटरी का ड्रॉ सोमवार को निकाला गया था। लेकिन लॉटरी प्रशासन विजेता को खोज नहीं पाई। लॉटरी विजेता को लेकर फैली अफवाहों और दावों के बीच 52 वर्षीय पी राजन बैंक पहुंचे और बैंक मैनेजर को पहले पुरस्कार के लिए लॉटरी का टिकट दिया।
( मामला फरवरी, 2020 की है।)