शादी के सालों बाद भी इन 5 अभिनेत्रियों की गोद है सुनी…
5. सनाया ईरानी
सनाया ईरानी ने रंग रसिया, इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे कई बेहतरीन टीवी शोज से दर्शकों का मनोरंजन किया। इनकी मुलाकात मिले जब हम तुम टीवी शो में मोहित सहगल से हुई थी और इन दोनों ने 2016 में शादी कर ली। इनकी शादी हुए 3 साल गुजर चुके हैं और यह मां बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
4. सरगुन मेहता
सरगुन मेहता को दर्शक बालिका वधू और फुलवा में निभाए गए बेहतरीन किरदारों के लिए आज भी याद करते हैं। इन्होंने टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार रवि दुबे के साथ 2013 में शादी करी थी। इनकी शादी को 6 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है लेकिन अभी तक यह मां बनने के लिए तरस रही है।
3. अंतरा विश्वास
अंतरा विश्वास जिन्हें लोग मोनालिसा के नाम से जानते हैं ने कई बेहतरीन टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। इन्होंने स्टार प्लस के शो नजर में एक डायन का किरदार निभा कर लोगों को डराया था। इन्होंने 2017 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी करी थी और शादी के 2 साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी इनकी कोख सूनी हो रखी है।
2. दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी को स्टार प्लस के शो यह है मोहब्बतें में इशिता भल्ला के किरदार से खूब ख्याति प्रदान हुई। इसी शो में इनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई और 2016 में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी को 3 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है लेकिन दिव्यांका अभी तक मां बनने का सुख नहीं पा सकी है।
1. अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी ने कई बेहतरीन टीवी शोज में काम किया है और आज के समय में यह जानी-मानी टीवी अदाकारा बन चुकी है। इन्होंने नागिन 2 में खलनायिका का किरदार निभा कर अपनी अभिनय क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया था। इन्होंने 2013 में रोहित रेडी से शादी करी थी लेकिन शादी के 7 साल गुजरने के बाद भी यह मां नहीं बन सकी है।