शादी से पहले मां बन चुकी है अक्षय कुमार की यह हीरोइन, बेटा हो गया 7 महीने का
भारत के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सैकड़ों अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया है। शायद ही कोई अभिनेत्री रही होगी जिनके साथ वह बड़े पर्दे पर ना नजर आए हो। हर अभिनेत्री का अक्षय के साथ काम करने का एक सपना है, लेकिन अफसोस सबका सपना पूरा नहीं हो पाता है।
विदेशी मूल की जानी पहचानी बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अक्षय के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग में काम किया था। इसके अलावा रजनीकांत की फिल्म 2.0 में, जिसमें अक्षय कुमार विलेन बने थे उसमें भी एमी नजर आई थी। इस तरह दो बार वह बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर काम कर चुकी हैं।
एमी पिछले साल सितंबर महीने में मां बन गई थी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उनका बेटा कमाल का क्यूट है। 17 फरवरी को एमी जैक्सन का लाडला 5 महीने का हो गया है। एमी ने सोशल मीडिया पर पिछले महीने 17 जनवरी को अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की थी तब उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 4 महीने का हो गया है।
उनका बेटा बिल्कुल उनकी तरह है। गोल मटोल सा दिखने वाला इनका बेटा किसी भी इंसान का दिल जीत सकता है। वह काफी क्यूट है। आपको बता दें, एमी जैक्सन ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि वह सगाई कर चुकी हैं। उनके मंगेतर का नाम जॉर्ज है। उनका बेटा उनके मंगेतर से ही है। एमी ने पिछले साल अपने बेटे के जन्म के बाद कहा था कि वह बहुत जल्द धूमधाम से शादी करेंगी।
लंबे समय से बॉलीवुड में किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई एमी जैक्सन ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज साल 2012 में ‘एक था दीवाना से किया थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में भी वह नजर आ चुकी हैं। तमिल और तेलुगू भाषा वाली कई सुपरहिट फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।