शारदीय नवरात्र 2020: नौ दिन का होगा शारदीय नवरात्र,नवमी- दशहरा एक ही दिन
भगवान विष्णु की आराधना वाले अधिक मास के अनुष्ठानों की
पूर्णाहुति 16 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 17 अक्टूबर से आदि
शक्ति स्वरूपा की आराधना का नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आरंभ
होगा। इस नवरात्र में तिथि क्षय नहीं है।
ऐसे में शारदीय नवरात्र पूरे नौ
दिन का होगा। खास बात यह है कि इस बार महानवमी और दशहरा
एक ही दिन पड़ेगा। इसी केसाथ त्योहारों की झड़ी लग जाएगी।
शारदीय नवरात्र के साथ ही चालू महीने त्योहारों की धूम मच जाएगी।
त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बहुत खास रहेगा।
इस माह में नवरात्र,
दशहरा के बाद शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को
अधिक मास की पूर्णिमा पर भी विविध अनुष्ठान होंगे। अधिक मास
तीन साल में एक बार आता है। इस वजह से इस बार की पूर्णिमा
महत्वपूर्ण होगी।