सलमान खान से भी महंगी कार रखते है अल्लू अर्जुन

सलमान खान से भी महंगी कार रखते है अल्लू अर्जुन,जानिए कैसे

साउथ के सबसे बेहतरीन एक्शन स्टार अल्लू अर्जुन की हर फिल्में सुपरहिट होती है| अल्लू अर्जुन ने भले ही अब तक कोई भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया हो लेकिन फिर भी हिंदी जमात में उनके फैन्स की कमी नहीं है| साउथ के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को हुआ था यानि 37 साल के हो चुके हैं| यह साउथ सुपरस्टार काफी स्टाइलिश अभिनेता हैं|

साल 2003 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले इस अभिनेता ने अब तक 23 फिल्मों में काम किया| इन फिल्मों के उन्हें कई अवार्ड अपने नाम किये हैं| पिछले साल साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन ने एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीदी है| अर्जुन ने दुनिया में सबसे महंगी कारों में शुमार होने वाली ब्रांड रेंज रोवर की कार की खरीदी| उन्होंने अपनी इस कार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किये हैं|

अर्जुन की ये रेंज रोवर लेटेस्ट मॉडल की है| इस कार की कीमत 2.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है| काले रंग की ये चमचमाती गाड़ी ऐसी है कि इसे देखकर कोई दिल दे बैठे| इस गाड़ी से पहले अर्जुन एक रॉयल वैनिटी वैन खरीदकर सुर्खियों में थे| उन्होंने रॉयल वैनिटी वैन फाल्कन खरीदी थी|

अल्लू अर्जुन की कार से सस्ती है सलमान खान की कार

सलमान खान महंगी कारों के काफी शौकीन हैं| इसी साल उन्होंने भी एक रेंज रोवर खरीदी थी| सलमान ने रेंज रोवर SUV(Range Rover SUV) खरीदी| सलमान की नई Range Rover Autobiography लॉन्ग व्हील बेस वर्जन है| इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 1.87 करोड़ रुपये है| इसके अलावा सलमान की लग्जरी कार कलेक्शन में ऑडी, मर्सिडीज, BMW जैसे बड़े नाम शामिल हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *