साल 2020 में मृत्यु मुख को प्राप्त होने वाले बॉलीवुड के फिल्मी कलाकारों के नाम क्या हैं?

मार्च – 2020 में कोरोना विषाणु प्रकोप के भारत आगमन के साथ ही ये किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा। इसके साथ ही लगातार बॉलीवुड के नामी गिरामी सितारे एक के बाद एक दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। इरफान खान के साथ ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी साल संगीतकार वाजिद की मृत्यु भी हो गई है। संगीतकार वाजिद खान के निधन की खबर ने एक बार फिर सबको दुखी कर दिया। इस साल के अब तक कई सितारे मौत के मुंह में समा चुके हैं। आइए जानते हैं अभी तक इस साल किन-किन हस्तियों ने साथ छोड़ा है।

01- सुशांत सिंह राजपूत :- 14 जून- 2020 को अपने घर मे ही इनकी आत्महत्या से मृत्यु हुई । इन्होंने सुसाइड किया था।

02- दिशा सालियान:- 8 जून-2020 को बहु मंजिला इमारत से गिरकर शुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की भी मृत्यु हुई।

03- ऋषि कपूर:- पहले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हो गया। ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक थे। वे आखिरी समय तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे थे।

04- इरफान खान:- अभिनेता इरफान खान लंबे समय से बीमार थे। हालही में उनकी फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज हुई थी। उनके एक दिन पहले उनकी मां ने साथ छोड़ा, इसके बाद 29 अप्रैल- 2020 को इरफ़ान भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। साल 2018 से ही इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।

05- अभिजीत:- शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत का निधन हो गया था। 15 मई को ट्वीट कर रेड चिलीज ने ट्वीट कर जानकारी थी। अभिजीत, शाहरुख के सहयोगी भी थे।

05- वाजिद खान:- साजिद-वाजिद की जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। 01 जून-2020 को यह जोड़ी भी टूट गई। इस दिन वाजिद ख़ान का निधन हो गया। वाजिद का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके किडनी में संक्रमण था और वह वेंटिलेटर पर थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित थे।

06- प्रेक्षा मेहता:- टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता भी इस साल ज़िंदगी की जंग में हार गई। फ़िल्म पैडमैन के अलावा लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी प्रेक्षा ने आत्महत्या की। वह लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में थीं।

07- योगेश गौर:- 29 मई को बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। योगेश को उन गीतकारों में गिना जाता था जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था।

08- सेजल शर्मा:- टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी इस साल आत्महत्या तक ली। स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘दिल तो हैप्पी जी सीरियल’ में सैजल नजर आती थीं। उनके आत्महत्या के पीछे निजी जीवन को कारण बताया गया। पुलिस इस मामले में जांच में जुड़ी हुई है।

09- मोहित बघेल:- मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल ने 23 मई को अपने होम टाउन मथुरा में आखिरी सांस ली थी। वे लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। 27 वर्षीय मोहित ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।

10- निम्मी:- 60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस निम्मी का भी इस साल निधन हो गया। लॉकडाउन के बीच 87 साल के उम्र में उनका निधन हुआ। बॉलीवुड जगत के लिए यह भी एक झटका था।

11- मनमीत ग्रेवाल:- 32 वर्षी टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को सुसाइड कर लिया था। नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले अभिनेता मनमीत अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

12- साई गुंडेवर:- फिल्म ‘पीके’ और ‘रॉक ऑन’ में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया था। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे।

13- शफीक अंसारी:- टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का 10 मई को इंतकाल हो गया। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। अभिनेता ने ‘क्राइम पेट्रोल’ में विभिन्न किरदार किए।

14- अमोस:- आमिर खान के असिस्टेंट अमोस का 12 मई निधन हो गया। वो 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे।

15- सचिन कुमार:-
मशहूर सीरियल ‘कहानी घर घर की’ के अभिनेता सचिन कुमार का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन लगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *